Kal Ka Mausam: मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 29 June 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम का हाल इन दिनों लगातार बदल रहा है। एक ओर मानसून कई राज्यों में जोरदार बारिश लेकर पहुंच चुका है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कुछ हिस्से अब भी भीषण लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं, आंधी-तूफान और लू को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर कई राज्यों में मानसून सक्रिय होकर भारी बारिश करा रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण लू का असर बना रहने की संभावना है। बात वेदर सिस्टम की करें तो वर्तमान में मौसमी द्रोणिका (सीजनल ट्रफ) पंजाब से बिहार तक फैली हुई है। इसके अलावा, मध्य क्षोभमंडल में 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 77 डिग्री पूर्व देशांतर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 29 जून 2026

निचले क्षोभमंडल में पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले एवं मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मौजूद है। इसके साथ ही महाराष्ट्र तट से लगे पूर्व-मध्य अरब सागर और उत्तर तेलंगाना के आसपास मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक तथा दूसरी उत्तर आंतरिक कर्नाटक से कन्याकुमारी क्षेत्र तक फैली हुई है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 2 जुलाई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से क्षेत्र के मौसम में बदलाव और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

End of Feed