कल का मौसम 28 July 2025: उत्तर से दक्षिण तक भीग रहे शहर और गांव, अगले तीन दिन बरसात के नाम; IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 28 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 28 से 30 जुलाई तक उत्तर भारत, पश्चिमी तट और पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण भारत में तेज हवाओं और रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 28 से 30 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 29 को हिमाचल प्रदेश और 30 को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Kal Ka Mausam 28 July 2025

कल का मौसम 28 जुलाई 2025

30 जुलाई तक कोंकण, गोवा, गुजरात, और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 28 जुलाई को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी संभव है। 28 से 31 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों तक तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चल सकती हैं और अगले 7 दिनों तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम व तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

End of Feed