Kal Ka Mausam : 24 घंटे मौसम रहेगा खतरनाक, आंधी-तूफान संग बारिश होगी मूसलाधार; बिजली-बाढ़ से रहें सावधान

kal ka mausam (27 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में अगले दो दिन खराब मौसम की चेतावनी है। आईएमडी ने तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। उत्तराखंड में मूसलाधार तो पूर्वोत्तर में फिर से मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। उत्तर भारत में पिछले 48 घंटे से बादलों की आवाजाही जारी है और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार और यूपी के कई हिस्सों पर मेघ गर्जन, तेज आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा है। वहीं, पहाड़ों पर खासकर, उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बादल फटने, मूसलाधार वर्षा की चेतावनी है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों पर हल्की मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। लोगों को हिल्स एरिया से दूर और लैंडस्लाइट के खतरे से अवगत कराया गया है। हालांकि, लेह और जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारत में कम लेकिन पूर्वोत्तर में अगले दो दिन फिर से मानसून के सक्रिय होने की बात कही जा रही है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी में बारिश होगी क्या

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। आईएमडी ने लखनऊ समेत कई जिलों में बादल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार तक तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। खासकर, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। अत्यधिक पानी के जमाव से अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। कई हिस्सों पर आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

End of Feed