कल का मौसम : 2 दिन होगी झमाझम बरसात! बर्फबारी-कोल्ड वेव से पारा गिरेगा धड़ाम; कोहरे का रेड अलर्ट

Kal Ka Mausam, 25 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता से जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावनाएं बनी हुई हैं, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व कोहरे में इजाफा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में शीतलहर के चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। इन सभी राज्यों में घना कोहरा छाएगा, जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित होगी और यातायात सेवाएं चरमरा सकती हैं। वहीं, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में बारिश को लेकर अलर्ट है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश के अधिकांश राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दक्षिण भारत में बादलों का बरसना जारी है तो पूर्वोत्तर में भी आंशिक तौर पर बदली नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में कोहरे में इजाफा हो रहा है और तापमान में कमी आने से सर्दी बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की मौजूदगी रहने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के संभावित हिस्सों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। खासकर, कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। आईएमडी के मुताबिक, क्रिसमस से यानी 25 दिसंबर से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेज शीतलहर चलने और घना कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है, जिसके बाद सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा एवं कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

बिहार में कल मौसम का हाल

बिहार में मौसम की मार बढ़ने वाली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी है। पिछले 2 दिन से न्यूनतम तापमान में कमी आने से कई हिस्सों में शीत डे (Cold Day) जैसी स्थिति है। आईएमडी के मुताबिक, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, छपरा, मुंगेर, बक्सर, औरंगाबाद, दरभंगा, किशनगंज और अररिया समेत अन्य जिलों में भीषण कोहरे की मार रहेगी, जिससे सड़कों पर यातायात धीमा रहेगा और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी या कई रद्द रहेंगी। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। इधर, उत्तर प्रदेश में मौसम गहराता जा रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर और कोहरे के कारण समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। घने कोहरे और विजिबिलिटी प्रभावित होने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया है। अभी ये स्थिति जारी रहने की संभावना है।

End of Feed