24 घंटे में मौसम होगा भारी, 12 राज्यों में बारिश, ओले-आंधी; लू-वज्रपात से बरतें सावधानी

उत्तर भारत में लगातार बढ़ते तापमान और लू की गतिविधियों से गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि, वीकेंड तक मौसम में आंशिक परिवर्तन के संकेत हैं। आईएमडी ने 24 अप्रैल से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण से उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे हिस्सों पर आंधी-पानी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। उधर, दक्षिण भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में भारी बारिश, तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

देश के ज्यादातर राज्य गर्मी से जूझ रहे हैं और अब हीटवेव हालत खराब कर रही है। इसी बीच कुछ राज्यों में हल्की मौसमी गतिविधियां होने से प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा और यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। अदगले 24 घंटे में पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के कुछ ऊंचे हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। स्काईमेट ने वीकेंड तक लगातार पूर्वोत्तर के राज्यों में मेघ गर्जन के साथ तूफान और मध्यम से भारी बारिश से मौसम खराब रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, झारखंड, ओडिशा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में हीटवेव परेशान करेगी। उधर, दक्षिण भारत और पश्चिमी घाट के साथ मराठवाड़ा, महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में धूल भरी अंधड़ और पानी बरसने के संकेत हैं।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कब बारिश होगी

उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू की जद में है। राज्य के कई हिस्से 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी टॉर्चर झेल रहे हैं तो बुंदेलखंड में आसमान से आग बरस रही है! बांदा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है तो वाराणसी, प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में लू के थपेड़े मुसीबत बने हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने इस बीच राहत भरी खबर दी और 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। आईएमडी का मानना है कि रविवार को पश्चिमी यूपी से आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जो पूरे प्रदेश में अपना असर दिखाएगी। 28 अप्रैल तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ धूल वाली आंधी और बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे लोगों को त्वरित गर्मी से राहत महसूस होगी।

End of Feed