अगले 24 घंटे बादलों का बड़ा प्रहार, आंधी-बारिश, ओलावृष्टि-वज्रपात; 16 राज्यों में रहें सावधान

देशभर के करीब 16 से 17 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट घोषित किया गया है। नए मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कश्मीर से लेकर दिल्ली, यूपी, बिहार तक आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। फिलहाल, अगले 2 से 4 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत बादलों की गिरफ्त में है और कई हिस्सों पर बेमौसम मौसमी गतिविधियां जारी हैं और तेज हवाओं से गिर रहे तापमान से दिन में ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ घंटों तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और ओले गिरने की चेतावनी है। अगले 72 घंटों की अवधि में पहाड़ों पर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट ने बताया कि 21 मार्च को पूर्वोत्तर में असम, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में पानी बरसने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की बात कही है।

Mausam Aaj Kal

कल का मौसम

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच सर्दी की एंट्री हो गई है! पिछले 3 दिन से बादलों की मेहरबानी से मौसम सुहावना हो गया है। तेज रफ्तार से बह रही हवाओं और आंधी के साथ गिरी बौछारों ने तापमान पर गहरी चोट मारी है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए गरज-चमक के साथ मौसमी गतिविधियां होने का येलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी चेतावनी है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की आवाश्यकता होगी। फिलहाल 21 मार्च तक न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान सामान्य से कम या आसपास बने रहने की संभावना जताई है। फिलहाल, लू की स्थिति नहीं है। बारिश और हवाओं की गति अधिक होने से हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है, जिससे एक्यूआई 130 के आसपास पहुंच गया है।

End of Feed