शहर

कल का मौसम: 40 घंटे बादल बरसेंगे बारिश मूसलाधार, शीतलहर से तापमान होगा धड़ाम; भीषण कोहरे का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 21 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। खासकर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के दस्तक देने से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी से मौसम काफी कड़क हो जाएगा। इस मौसम का प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों पर भी पड़ेगा। 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी आंशिक बदली व बारिश को लेकर चेतावनी है। आईएमडी के मुताबिक, समूचे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर (Coldwave) और कोहरे (Fog) की चादर छाई नजर आएगी, जिससे न्यूनतम-अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोहरे के साथ सर्दी का लेवल बढ़ेगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत कोहरे और सर्दी की मार से जूझ रहा है। आसमान से सूरज गायब नजर आ रहा है और सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिन पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव रहेगा एवं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों का डेरा रहेगा। 20 से 21 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम और सर्द होगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी के कुछ जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे बूंदाबांदी एवं हल्की बूंदाबांदी से मौसम परिवर्तित होगा। वहीं, इन सभी राज्यों के साथ दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में शीतलहर चलेगी एवं घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम खुलते ही तेज सर्द हवाएं बहेंगी, जिससे तापमान गिरेगा और लोगों को सिहरन वाली ठंडी महसूस होगी। घने कोहरे के प्रभाव से विजिबिलिटी बेहद कम होगी और निर्धारित समय पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

किन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण कोहरा जनजीवन को प्रभावित करेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्म-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। कोहरे के कारण कम हो रही विजिबिलिटी के कारण लंबे दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलेंगी और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक घने कोहरे से खास राहत की उम्मीद नहीं है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं उड़ानों में देरी, डायवर्जन और रद्द होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C21°C
चंडीगढ़10°C18°C
जयपुर11°C24°C
भोपाल10°C25°C
मुंबई21°C30°C
लखनऊ9°C18°C
पटना10°C20°C
कोलकाता15°C26°C
देहरादून8°C16°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर4°C13°C

दिल्ली कल सर्दी-कोहरे का मौसम

दिल्ली में अब मौसम काफी संगीन हो चला है। दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं और पूरे शहर में कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक 20 से 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट है। लगातार हवा के कारण तापमान में गिरावट होगी और गलन वाली सर्दी बढ़ेगी। अगले 2 दिन तक हल्के फुल्के बादल छा सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। कई हिस्सों में घना धुंध और कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में ठंड, घना कोहरा और भीषण प्रदूषण ने मिलकर आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित होने वाली है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अति-गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, एयर क्वालिटी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। सीपीसीबी के आंकडों के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 440, विवेक विहार में 438, अशोक विहार में 425, चांदनी चौक 420, रोहिणी 422, वजीरपुर 425, बवाना में 373, सोनिया विहार में 395, श्री अरविंदो मार्ग पर 352 एक्यूआई रिकॉर्ड की जा रही है, जो बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में है। इधर, गाजियाबादमें एक्यूआई 376, लोनी में 338 और नोएडा में एक्यूआई 438 के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसम प्रतिकूल रहेगा। 22 दिसंबर तक राज्य के बड़े हिस्से आगरा, प्रयागराज, कानपुर, बरेली और झांसी में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे कई जिलों में विजिबिलिटी में में भारी गिरावट रहेगी और 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़ और मथुरा, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, सीतापुर और हरदोई समेत कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान है। उधर, बिहार में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

एमपी में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर चल रही है, जिससे दिन में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग, टीकमगढ़, दतिया, छतरपुर, सतना, मैहर, पन्ना, मुरैना, भिंड, मऊगंज, सीधी, सिगरौली, रायसेन, सतना, रीवा और इंदौर में भारी कोहरा छाएगा। अधिकांश हिस्सों में कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है, जिससे यातायात पर बुरी तरह प्रभावित रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, एक-दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक तौर पर बादल छाए नजर आ सकते हैं, जिससे गलन वाली सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में मौसम काफी सर्द बना हुआ है और राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं है। अगले 2 दिन तक न्यूनतन तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 22 दिसंबर के बाद बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 23 और 24 दिसंबर को कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा

पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अब घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। मौजूदा समय में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, लुधियाना में 9.3, पटियाला 9 डिग्री, पठानकोट में 8.9 डिग्री, बठिंडा में 5.2 डिग्री, गुरदासपुर में 7.3 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। आईएमडी का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा में मौसम बारिश

हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है और हल्की बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल, जींद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 10.6 डिग्री, हिसार में 6.0 डिग्री, करनाल में 7.8 डिग्री, नारनौल में 5.4 डिग्री, रोहतक 6.5, भिवानी में 6.7 और सिरसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बने रहने व घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

झारखंड में मौसम की स्थिति

झारखंड में भीषण सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित रहेगी। सबसे अधिक रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो,पलामू, देवघर और धनबाद में बुरी स्थिति रहेगी। रांची मौसम विभाग का कहना है 23 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने बताया कि रांची में तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, गुमला 6.5 डिग्री, खूंटी 7 और लोहरदगा 7.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

कश्मीर में अगले कुछ दिन बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 और 21 दिसंबर को बारिश से मौसम काफी खराब हो सकता है। आईएमडी ने बताया कि पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में शून्य से 0.4, पहलगाम में 0 से 1 , कोकेरनाग 0, काजीगुंड में 0.5, कुपवाड़ा में 0 से 0.5, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहेगा। कश्मीर में ताजा मौसम पूर्वानुमान में बारिश और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए गुलमर्ग की ओर से शनिवार को टंगमार्ग-गुलमर्ग रोड को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है। इधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का मौसम बना हुआ है। अगले 2 दिन हल्की बारिश एवं बर्फबारी का अनुमान है।

कब लगेगा चिल्ला-ए-कलां?

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 20-21 दिसंबर को ‘चिल्ला-ए-कलां’ की दस्तक होती है, जिसके प्रभाव से घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी दर्ज की जा जाती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ सर्दियों के मौसम का सबसे भारी समय होता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है 29 या 31 जनवरी तक जारी रहता है। 'चिल्ला-ए-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। इस दौरान घाटी में नदी, नाले, पाइप लाइन और जल स्त्रोत जम जाते हैं क्योंकि न्यूनतम तापमान माइनस 6 से माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर जाता है। चिल्लई कलां के दौरान दिन का तापमान दो अंकों से नीचे रहता है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें