Kal Ka Mausam : अगले 2 दिन रहेंगे भारी, 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: बाढ़-बिजली से बरतें सावधानी

कल का मौसम कैसा रहेगा (20अगस्त 2026) : देश के अधिकांश राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने समूचे उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आसमान पर बादलों की आवाजाही रहने और पानी बरसने की संभावना व्यक्त की है। उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में मूसलाधार वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासकर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी पानी गिरने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना समेत कई अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लगातार हो रही इस मानसूनी गतिविधि के चलते पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और लद्दाख जैसे हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। खराब मौसम के इस मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Kal Mausam ka Hal

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बुधवार को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे क्षेत्र में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर सुबह से दोपहर के बीच मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। शाम और रात के समय भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है। बारिश के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान फिलहाल 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। लगातार बनी उमस के बीच बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed