अगले 72 घंटे बादल गिराएंगे तापमान, 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान; बिजली-ओलावृष्टि से रहें सावधान

अगले 2 से 3 दिन गर्मी और लू की छुट्टी रहने के संकेत हैं। आईएमडी ने 19-20 मार्च को आधे भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी-बारिश एवं मैदानी हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम पानी बरसने का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और दक्षिण भारत में मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान एवं भारी बारिश की संभावना है।

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच बादलों ने राहत दी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान करीब 17 राज्यों में मौसम बदला रहेगा। 19-20 मार्च को पहाड़ों पर मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पर्वतीय हिस्सों पर बर्फीली हवाओं के साथ भारी बर्फबारी और बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को सर्दी का एहसास होगा। गुरुवार को उत्तर भारत में विक्षोभ के असर से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार में तेज धूल भरी आंधी चलने और आकाशीय बिजली-ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले आसमान के नीचे नहीं रहने की सलाह दी गई है। स्काईमेट ने बताया कि अगले कई दिनों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मेघ गर्जन, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश व वज्रपात होने का अनुमान है। 19 मार्च को ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गोवा में मौसमी गतिविधियां होने की चेतावनी है।

Mausam Kal

कल का मौसम

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। खासकर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट घोषित नहीं किया गया है। बेमौसम बारिश से रबी की फसल खराब होने से नुकसान का अनुमान है। फिलहाल, प्रदेश में तापमान लुढ़का है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

End of Feed