कल का मौसम : 19 जुलाई को मौसम होगा विकराल, मूसलाधार बारिश संग आ रहा तूफान; वज्रपात का अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (19 जुलाई 2025) Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : देश के उत्तरी, दक्षिण, पश्चिमी और वेस्ट में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने 19-20 जुलाई यानी वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट घोषित किया है। कमोबेश ऐसी ही मौसमी बारिश महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, असम और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में दर्ज की जाएगी।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : सावन की काली घटाएं छाई हुई हैं और मेघ रुक-रुककर धरती को भिगा रहे हैं। पिछले दो दिनों से देशभर में मौसमी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। अगले कुछ घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग के चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 18 जुलाई से लेकर 19 और 20 जुलाई तक राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने, पहाड़ों पर बादल फटने और लैंडस्लाइड एवं अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर रहेंगी। इसके अतिरिक्त अगले 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भयंकर बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में अतिवृष्टि होने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam (23).

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली 27 °C34 °C
मुंबई 28 °C30 °C
जयपुर 24 °C30 °C
भोपाल 23 °C28 °C
लखनऊ26 °C33 °C
पटना29 °C35 °C
चेन्नई27 °C34 °C
हैदराबाद 24 °C31 °C
देहरादून24 °C30 °C
शिमला18 °C22 °C
कश्मीर12 °C18 °C

End of Feed