Kal Ka Mausam : 2 दिन आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 20 राज्यों में लू-गर्मी से मिलेगी निजात; आईएमडी का आया अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (18 जून 2026) : मौसम विभाग ने पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा जताया है। इधर, समूचे उत्तर भारत में मौसमी तंत्र के एक्टिव रहने से अधिकांश राज्यों में आंधी-बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएंगी। हालांकि, कुछ हिस्सों पर गर्मी और लू भी परेशान कर सकती है। उधर, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट जारी है।

कल का मौसम : उत्तर भारत में मौसम रंग बदल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों का डेरा है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में मामूली कमी आ सकती है। इधर, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का खतरा हो सकता है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवाओं के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है। उधर, दक्षिण भारत में मॉनसून की सक्रियता से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी की मानें तो लू और गर्मी पर मौसम ने बड़ी ब्रेक लगाई है, जो आगे तक जारी रह सकती है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम का मिजाज ऊपर-नीचे हो रहा है। कहीं धूप तो कहीं आसमान पर बादलों की आवाजाही। हालांकि, पिछले दिनों हुई मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में मामूली गिरावट से भीषण गर्मी और लू की गतिविधियों से राहत मिल रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अगले कुछ घंटे में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। ये गतिविधियां अगले 2 दिन तक राहत पहुंचा सकती हैं। सीपीसीबी) के आंकड़े के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया, जो ’संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

End of Feed