शहर

कल का मौसम : वीकेंड पर बादल बरसेंगे झूम-झूम, 12,13, 14 जुलाई को मौसम रहेगा कूल-कूल; आंधी-तूफान-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 12 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : देशभर में बादल छाए हुए हैं। वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर, हरियणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी ने बड़ी चेतावनी जारी करते हुए वज्रपात का खतरा भी जताया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में रहेगा। जानिए शनिवार और रविवार को कहां कैसा मौसम रहने वाला है?

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : आसमान पर काली घटाएं छाई हुई हैं, जिससे मौसम का रुख बेहद नर्म है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वीकेंड काफी सुहावना रहने वाला है। यानी शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं मौसम को तरोताजा रखेंगी। आईएमडी ने 12, 13 और 14 जुलाई तक बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर, उमस और गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में मेघ गर्जन, आंधी-तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी है। पहाड़ों पर बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बह रही नदियों का जलस्तर बढ़ने के संकेत हैं। फिलहाल, गंगा-यमुना, राम गंगा, कोसी समेत कई बड़ी नदियां भारी मात्रा में पानी लेकर बह रही हैं, जिससे तराई वाले क्षेत्रों बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अगले 24 घंटे की बात करें तो दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना समेत आगे महाराष्ट्र गुजरात और गोवा में मानसूनी बारिश जारी रहेगी, जबकि पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड और मेघालय में झमाझम बारिश का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई27 °C29 °C
पटना28 °C34 °C
लखनऊ28 °C35 °C
जयपुर 25 °C29 °C
भोपाल 23 °C29 °C
दिल्ली 28 °C32 °C
चेन्नई28 °C36 °C
हैदराबाद 24 °C32 °C
देहरादून23 °C28 °C
शिमला18 °C23 °C
कश्मीर11 °C18 °C

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल सुस्त हो गई है, जिससे उमस का ग्राफ बढ़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है। आईएमडी की मानें तो 11 जुलाई से लेकर 12 और 13 जुलाई को बुंदेलखंड के जिलों झांसी, बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, इटावा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बादलों के गरजने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। अगर, हवा के साथ बौछारें आती हैं तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

बिहार का मौसम

बिहार में मानसून की गति तेज हो गई है। आईएमडी ने अगले 2 दिन तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पटना, पूर्णिया, किशनगंज, नवादा, नालंदा, गया, दरभंगा, भागलपुर, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी समेत करीब 25 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ठनका का खतरा बना रहेगा, लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। यह बारिश बुआई और रोपाई के लिए काफी मुफीद साबित होगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में पिछले 2 दिन से मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार की शाम से बदला मौसम सुकून दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिन मानसून के सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं। आईएमडी ने बताया कि इस वीकेंड एवं सावन के पहले सोमवार को बादल मेहरबान रहेंगे। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हवा की गति अधिक होने के कारण पेड़ टूटने या गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, लिहाजा लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। बहरहाल, हवा और बारिश के मिश्रण से तापमान में काफी कमी आई और लोगों को चिपचिपी गर्मी से त्वरित राहत है।अगर, बात तापमान की करें तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की दस्तक से पॉल्यूशन के स्तर पर काफी कमी आई, जिससे दिल्लीवासी साफ हवा ले पा रहे हैं।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश का दौर जारी है। अगर, बीते चौबीस घंटे की बात करें तो चाकसू में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की से भारी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो कोटा, भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि 12-13 जुलाई को जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में भारी स्तर की बारिश होने का अनुमा है। बारिश के कारण नदियों के ओवरफ्लो होने के चांस बढ़ गए हैं।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किये हैं। 13 और 14 जुलाई को बारिश में तेजी आने की संभावना है। यहां दिन में दो से तीन बार बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, 15 जुलाई से गतिविधियां थोड़ी स्लो होंगी। कमोबेश ऐसा ही मौसम गुजरात के विभिन्न हिस्सों में देखा जा रही है। कई शहरों में जलभराव और नदियों के ओवरफ्लो होने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह से खराब मौसम तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। खासकर, अत्यधिक बारिश के दौरान अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड के खतरे का अनुमान है। इस दौरान बादल फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। लिहाजा, मौसम विभाग ने सतर्क रहने के लिए कहा है। आईएमडी के मुताबिक, 12, 13 और जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम

हरियाणा और पंजाब में मौसम का हाल खुशनुमा हो गया है। आईएमडी ने वीकेंड पर हरियाणा पंचकूला, भिवानी, रोहतक, अंबाला, हिसार, करनाल और नारनौल समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। खासकर, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में अत्यधिक बारिश से जलभराव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम पंजाब के फतेहगढ़, फरीदकोट, मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और चंडीगढ़ में रहने वाला है। यहां भी तेज मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और उमस गर्मी से राहत मिलेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article