Kal Ka Mausam : IMD का बड़ा अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश गिरेगी झमाझम; उत्तर भारत खत्म होगी ठंड

Kal Ka Mausam 11 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में गर्मी एंट्री करने वाली है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के असर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। उधर, अगले 48 घंटों तक पहाड़ों पर नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। आइये जानते हैं कल देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से 11 फरवरी तक 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब होगा और बादलों की गरज-चमक के साथ बर्फबारी व बारिश का अलर्ट है, जिससे यहां हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्दी का ग्राफ बढ़ा रहेगा। घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने की संभावना है। आईएमडी ने अगले सप्ताह यानी 16 से 18 फरवरी के बीच एक और नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ों समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के असर समूचे उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं सुबह-शाम की सर्दी को छोड़कर दिन में पूर्णतया सर्दी से छुटकारा मिल जाएगा। उधर, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के हिस्सों पर बारिश के संकेत हैं।

Mausam Kal Kaisa Hai

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमान (11 फरवरी)अधिकतम तापमान (11 फरवरी)
कश्मीर-2°C6°C
शिमला4°C15°C
देहरादून7°C17°C
चंडीगढ़11°C22°C
दिल्ली 11°C25°C
जयपुर12°C27°C
मुंबई22°C28°C
लखनऊ11°C26°C
पटना12°C26°C
भोपाल16°C28°C
कोलकाता14°C28°C

End of Feed