Kal Ka Mausam : अगले 3 दिन में कहर बरपाएगा मानसून, 20 राज्यों में बारिश होगी झूम-झूम; IMD का आया अलर्ट

kal ka mausam (10 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में अगले दो दिन मौसम आंशिक तौर पर साफ रहेगा, लेकिन 12 सितंबर से एक बार फिर से बारिश की गतिविधि में तेजी आ सकती है। उधर, बिहार और झारखंड के साथ पूर्वोत्तर व दक्षिण के राज्यों में मध्यम से तेज वर्षा का अलर्ट घोषित है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देश के अधिकांश हिस्सों पर मानसून का असर बरकरार है। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में हल्की रूखी हवाएं बह रही हैं। हालांकि, 11 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार के कुछ भागों पर बारिश लौटेगी। फिलहाल नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उधर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वी राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, पहाड़ों पर भी मानसूनी बारिश का क्रम जारी रहेगी, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक वर्षा होगी, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

Kal Mausam Ka Hal

कल का मौसम

यूपी में बारिश होगी क्या

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही है, लेकिन बारिश का ग्राफ गिरा है। लेकिन, कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तराई के हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बुंदेलखंड के हिस्सों के साथ चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, संत रविदास नगर, संत कबीरनगर, अंबेडकर नगर समते कई अन्य जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

End of Feed