Kal Ka Mausam: कल बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, दिल्ली में होगा कोहरा, दक्षिण में भारी बारिश

Kal Ka Mausam (10 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 नवंबर 2026 को देश भर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-NCR में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। जानिए मौसम का पूरा हाल।

कल का मौसम कैसा रहेगा मंगलवार (10 नवंबर 2026): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 10 नवंबर को यानी कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कि 10 नवंबर को दिल्ली-NCR सहित आपके राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

kal ka mausam 10 november

कल का मौसम कैसा रहेगा

दक्षिण भारत: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

दक्कन के क्षेत्र और आसपास के समुद्री इलाकों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा।

End of Feed