अगले 3 दिन भारी, 8 राज्यों में धूल भरी आंधी-बारिश की चेतावनी; वज्रपात-लू से बरतें सावधानी

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जल्द ही हीटवेव के एंट्री के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मार्च में ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी उलझन पैदा करेगी। इसी बीच आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 8 से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पर्वतीय हिस्सों पर बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुक कर जारी रहेगी। हालांकि, मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एंट्री साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तटीय हिस्सों तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है।

अधिकांश राज्यों में मौसम गर्मी की ओर शिफ्ट हो गया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल समय से पहले हीटवेव की एंट्री हो सकती है। लिहाजा मार्च का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहेगा और अगले 2 महीने यानी अप्रैल और मई धूल भरी आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच गुजरेंगे। फिलहाल, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अगले 3 दिन तक रुक-रुक कर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले भागों पर बारिश एवं बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा और लोगों को सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, समूचे उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी परेशान करेगी। अगले 2 दिन राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और दिन धूप के बीच गुजरेंगे। हालांकि, सुबह हल्की गुलाबी सर्दी से मौसम सुहावना प्रतीत होगा। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि 8 और 9 मार्च को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल के कुछ हिस्सों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस मौसम का आंशिक असर तटीय राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात के कोस्टल एरिया में दिखाई दे सकता है।

Kal Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर काफी गर्मी महसूस की गई। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं तो रातें भी अब सामान्य हैं। शहरी इलाकों में लोग एसी, कूलर और पंखे का सहारा ले रहे हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी सुबह और रात में मौसम सुहावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे कयास लगाए जा सकते हैं कि अब दिन में प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, अगले कुछ दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन हवाओं की गति अधिक होने के कारण हवा की क्वालिटी में थोड़े सुधार की गुंजाइश है। फिलहाल, एक्यूआई 250 के आसपास बना हुआ है, जो खराब श्रेणी में है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई को 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। गर्मी बढ़ने और लू की एंट्री के बाद हवा साफ होने से राहत की सांस मिलेगी।

End of Feed