अगले 2 दिन आंधी-पानी का पूर्वानुमान; 15 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; गर्मी-लू रहेगी शांत

अगले 36 घंटे के दौरान मौसम गहराएगा और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की गतिविधियां होने से मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बरकरार रहने से बारिश-बर्फबारी से मौसस बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर भारत के सात दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इससे अगले कई दिनों तक लू (Heatwave) शांत रहेगी।

देश के अधिकांश राज्यों में लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तपिश और लू पर ब्रेक लगा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने से उत्तर भारत में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हालांकि, 6 और 7 मई को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 50 की स्पीड से आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी है, जिससे 10 मई तक मौसम सुहावना रहेगा और गर्म हवाएं थमी रहेंगी। इधर, पहाड़ों पर विक्षोभ का असर बना रहेगा और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर बारिश-बर्फबारी से मौसम काफी खुशनुमा रहेगा, लेकिन कई स्थानों पर ओले और वज्रपात का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने दक्षिणी राज्यों में प्री मानसून और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में तूफान के साथ पानी बरसने का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन तक गर्मी से पूर्णतया राहत रहेगी। आईएमडी ने गुरुवार तक राज्य के कई हिस्सों पर आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर लेकर पूर्वी यूपी और बुंदलेखंड तक मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत रहेगी। हालांकि, 7 दिन बाद इसमें इजाफा होने की संभावना है। खासकर, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बहराइच, कुशीनगर, सिदार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, खीरी, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, रामपुर, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आपसास के क्षेत्रों में आंधी-पानी के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

End of Feed