कल का मौसम 04 June 2025 : थमने को है बारिश का दौर, फिर आसमान से बरसेगी आग; जानें कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Kal Ka Mausam, 04 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में मौसम ने करवट ली और बारिश ने सूरज की गर्मी निकाल दी। लेकिन अब बारिश का दौर थमने को है और एक बार फिर आसमान से आग बरसेगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): नौतपा में इस साल गर्मी ने पिछले साल की तरह परेशान नहीं किया। पिछले साल जहां दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं इस साल नौतपा में पारा अधिकतम 46 डिग्री के आसपास तक ही पहुंचा है। बार-बार आने वाले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के कारण बारिश होती रही। उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत में जगह-जगह ओलावृष्टि के साथ ही थंडरस्टॉर्म और आंधी का पैटर्न लगातार बना रहा। प्रचंड गर्मी का दौर कम ही देखने को मिला। इस बीच मानसून ने भी एक हफ्ते पहले ही केरल तट पर दस्तक दे दी। जिससे दक्षिण भारत में बारिश का दौर शुरू हो गया और पूर्वी व मध्य भारत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई।

Kal ka Mausam 4th June 2025.

कल का मौसम कैसा रहेगा

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरानअरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत में गरज और बिजली के साथ 40-70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

End of Feed