रांची गेस्ट हाउस में मंत्रियों और JPSC-JSSC डेलीगेशन की हाई-लेवल बैठक खत्म, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को विधानसभा घेरेंगे छात्र

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के साथ पहली वार्ता सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचकर राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से पहले दौर की औपचारिक बातचीत की।

jpsc jssc aspirants protest

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मिली झारखंड सरकार

मंत्रियों और छात्र नेताओं दोनों ने इस मुलाकात को काफी सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया। बैठक के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि सरकार ने कुछ विषयों पर छात्रों से लिखित में दस्तावेज मांगे हैं, जो जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे और त्वरित समाधान निकाला जाएगा।

End of Feed