'तू चल, तेरा परेड निकालेंगे' 'तेरा रेप होगा', DU में UGC प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार पर हमला; AISA स्टूडेंट ने पार की हदें

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी प्रदर्शन को कवर करने गईं महिला यूट्यूबर रुचि तिवारी के साथ AISA स्टू़डेंट ने बदसलूकी की। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनसे उनकी जाति पूछी और बाद में उन्हें रेप की धमकी दी। इसमें महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें मारने की कोशिश की।

दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में 13 फरवरी को छात्रों के विरोध प्रदर्शन हुआ। यह आंदोलन उस समय एक भयंकर राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया, जब एक महिला यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को कवर करते समय करीब 500 लोगों की भीड़ ने उस पर हमला किया। रुचि तिवारी का आरोप है कि उन्हें उनकी जाति और पहचान के कारण निशाना बनाया गया। भीड़ ने उन्हें धमकी दी और उनके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गईं। हालांकि, एबीवीपी और एआईएसए के छात्रों ने विरोधाभासी बयान दिए हैं, जिससे यह घटना आरोप-प्रत्यारोप में तब्दील हो गई है।

journalist Ruchi Tiwari Attack

यूट्यूबर रुचि तिवारी

एएनआई से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार का वीडियो हर जगह मौजूद है। लोग खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किसने किसको उकसाया? मैं एक पत्रकार हूं जो विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए वहां मौजूद थी। एक मीडियाकर्मी ने मेरा नाम लिया। जब मैं उनके पास गई तो उन्होंने मेरा पूरा नाम और जाति पूछी। जब मैंने उन्हें अपना नाम बताया तो उन्हें चारो तरफ से घेर लिया गया और हमला कर दिया गया।

End of Feed