JK Accident News: ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ITBP जवानों ले जा रही एक बस बुधवार को सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में सभी जवानों को बचा लिया गया है। लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जवानों के हथियार भी नदी में बह गए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।

JK Accident News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। बस में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवाने सवार थे। जिन्हें लेकर जा रही बस गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई। इस घटना के बाद बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी सुरक्षाकर्मी बचा लिए गए हैं।

JK Accident

ITBP जवानों की बस हादसे का शिकार

हादसे में कुछ जवान मामूली रूप से घायल

भारी बारिश के चलते कुल्लन इलाके में सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस हादसे के बाद सीडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट की जॉइंट टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सेना के सभी जवानों को बचा लिया गया है। इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनमें बस ड्राइवर भी शामिल है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि बस में कितने लोग सवार थे।

End of Feed