रांची छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा बातचीत का प्रस्ताव, छात्रों का डेलिगेशन तैयार; दोपहर तक हो सकती है मीटिंग

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन के बीच झारखंड सरकार ने वार्ता का प्रस्ताव भेजा है। छात्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल का गठन कर लिया है। दोपहर तक मीटिंग होने की संभावना है।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने बातचीत की पहल की है। प्रशासन के माध्यम से छात्रो को वार्ता का प्रस्ताव भेजा गया है। छात्रों ने बातचीत के लिए अपने 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, अभी डेलिगेशन में शामिल सदस्यों के नामों का ऐलान नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से अभी बैठक की जगह और समय तय नहीं किया गया है। सरकार के जवाब के बाद गुरुवार दोपहर तक बैठक का समय और वेन्यू फाइनल होने की संभावना है।

ranchi protest

छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव (File Photo)

सरकार ने भेजा बातचीत का न्योता

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि एसडीएम के जरिए सरकार का संदेश मिला है। सरकार छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ औपचारिक वार्ता कर आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार की तरफ से बनने वाली कमेटी में उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, समाज कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल हो सकते हैं। बैठक का अंतिम फैसला सरकार की ओर से समय और स्थान तय होने के बाद लिया जाएगा।

End of Feed