झारखंड में सड़क हादसों का कहर, सात साल की मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत; दो अन्य घायल

झारखंड में बीते 24 घंटों के अंदर हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन दुर्घटनाओं में सात साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

Jharkhand Road Accident: झारखंड में 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में सात साल की एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र में कोयला लदे एक ट्रक ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिमरिया के क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान डेल्हो गांव के सहदेव यादव के रूप में हुई है। गौरव कुमार ने बताया कि वह शौच के बाद घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

Jharkhand Road Accident

झारखंड में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

कई घंटे तक यातायात प्रभावित

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शव को सड़क पर रखकर सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम के कारण कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने की अपील की और सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली करने से इनकार कर दिया।

End of Feed