वाटर कैनन, लाठीचार्ज और आंसू गैस... रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन; विधानसभा के बाहर दागी गई टियर गैस

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ रांची में छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव मार्च किया। इस दौरान, सड़कों पर उतरे हजारों आंदोलनकारी छात्र विधानसभा परिसर तक पहुंच गए।

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ रांची में छात्रों ने सोमवार को 'विधानसभा घेराव' मार्च किया। इस दौरान, सड़कों पर उतरे हजारों आंदोलनकारी छात्र विधानसभा परिसर तक पहुंच गए और उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल का प्रयोग भी किया।

Tear Gas Ranchi.

रांची में जोरदार प्रदर्शन

देवेंद्रनाथ महतो भी मार्च में हुए शामिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रांची की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं कि हालात बेकाबू न हो जाएं। ऐसे में छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। छात्रों के इस मार्च में नौ दिन से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से झारखंड विधानसभा तक के मार्च में शामिल हुए।

End of Feed