Palamu Murder: ओझा के भड़काने पर चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमा कला में अंधविश्वास के फेर में चनका रजवार की कुल्हाड़ी और लाठी से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रभु रजवार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास और कुप्रथा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उंटारी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमा कला टोला लकड़ही में डायन-बिसाही के शक में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक खूनी संघर्ष में चनका रजवार नामक युवक की कुल्हाड़ी और लाठी से मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी चाचा प्रभु रजवार सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी टांगी और बांस की लाठी भी बरामद कर ली है।

palamu news

मृतक की फाइल फोटो

ओझा का बहकावा बना हत्या की वजह

पुलिस अनुसंधान और दर्ज प्राथमिक प्राथमिकी के अनुसार, वारदात की मुख्य वजह अंधविश्वास से जुड़ी है। आरोपी प्रभु रजवार (48) की आठ वर्षीय पुत्री का बीते 2 अगस्त को बीमारी के कारण देहांत हो गया था। बेटी की मृत्यु से दुखी प्रभु रजवार गांव के एक ओझा के पास गया। ओझा ने उसे बहकाया कि उसकी पड़ोसी ललिता देवी और दुर्गा देवी टोना-टोटका करती हैं, जिसके कारण उसकी बच्ची की जान गई है। ओझा की बात में आकर प्रभु रजवार घर लौटा और दोनों महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा, जिसने जल्द ही बड़े हिंसक विवाद का रूप ले लिया।

End of Feed