झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 अन्य घायल; हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Jharkhand NTPC Plant: झारखंड के चतरा जिले में स्थित एनटीपीसी के टंडवा प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। एनटीपीसी प्लांट में निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर काम करने के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

Jharkhand NTPC Plant: झारखंड के चतरा जिले में स्थित एनटीपीसी के टंडवा प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एनटीपीसी प्लांट में निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर काम करने के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया।

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

कैसे हुआ हादसा?

चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि टंडवा स्थित नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (NKSTPP) में कन्वेयर बेल्ट के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें तीन श्रमिकों की जान चली गई और दो घायल हो गए।

End of Feed