कौन हैं आदित्य साहू, जिन्हें भाजपा ने झारखंड इकाई का अध्यक्ष किया नियुक्त; इन पदों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

Jharkhand BJP Chief: भाजपा ने बुधवार को पार्टी की झारखंड इकाई की कमान आदित्य साहू को सौंपी है। इससे पहले वह झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वर्तमान में झारखंड से राज्यसभा सांसद भी हैं। दो दशकों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े आदित्य साहू संगठनात्मक राजनीति में लंबा अनुभव रखते हैं। वे पूर्व में झारखंड प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

Jharkhand BJP Chief: भाजपा ने बुधवार को पार्टी की झारखंड इकाई की कमान आदित्य साहू को सौंपी है। बुधवार को पार्टी के केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने आदित्य साहू के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी जुएल ओराम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

Jharkhand BJP Chief

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू (फोटो साभार: @BJP4Jharkhand)

आदित्य साहू इससे पहले झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वर्तमान में झारखंड से राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके निर्वाचन की घोषणा के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद बीडी राम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

End of Feed