'मुझे यकीन नहीं हो रहा है, सोनू भैया...', सुदिव्य कुमार के निधन पर भावुक हुए CM सोरेन; झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक

Two Day State Mourning Jharkhand: झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री और गिरिडीह से JMM विधायक सुदिव्य कुमार 'सोनू' का रविवार तड़के 56 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Two Day State Mourning Jharkhand: झारखंड की राजनीति से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन और खेलकूद जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे 56 वर्षीय कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार (सोनू) का रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद झारखंड सरकार ने सम्मान स्वरूप दो दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

Two Day State Mourning Jharkhand

झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे तबीयत बिगड़ने पर सुदिव्य कुमार को उनके गृह नगर गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तमाम डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद सुबह लगभग चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लोकप्रिय विधायक रहे सुदिव्य कुमार को उनकी कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

End of Feed