झारखंड में शीतलहर का प्रकोप: लोहरदगा में 3.4 डिग्री तक लुढ़का पारा, 10 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Jharkhand ka Mausam: झारखंड में मौसम का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो झारखंड के 10 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। कई शहर तो ऐसे हैं यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री तक पहुंच गया है।

Jharkhand ka Mausam: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे झारखंड को अपने आगोश में ले लिया है। सोमवार यानी आज, 5 जनवरी 2026 को राज्य के बड़े हिस्से में शीतलहर (Jharkhand Cold Wave Alert) की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कड़ाके की इस ठंड ने राजधानी रांची समेत कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

Jharkhand Weather

झारखंड में मौसम का हाल (Photo-iStock)

लोहरदगा और गुमला में ठंड से कांपे लोग

झारखंड में ठंड का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और मध्य जिलों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लोहरदगा सोमवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके ठीक बाद गुमला में पारा 4.1 डिग्री और लातेहार में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में सुबह के समय विजिबिलिटी भी कम रही और ओस की बूंदें बर्फ की महीन चादर जैसी नजर आईं।

End of Feed