झारखंड में आकाशीय बिजली बनी काल, पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की हुई मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की कई दर्दनाक घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इन घटनाओं में महिलाएं, पुरुष और एक 10 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं, जो अलग-अलग जिलों में इस प्राकृतिक आपदा का शिकार बने।

Jharkhand Lightning Strike Deaths: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और 10 साल की एक बच्ची शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी के देते हुए बताया कि खूंटी जिले में चार और रामगढ़ में दो लोगों की मौत हुई जबकि लोहरदगा, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज और गिरिडीह जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। खूंटी जिले में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

Jharkhand Lightning Strike Deaths

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर (AI फोटो)

घायलों को इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि खूंटी जिले के मारंगहाडा थाना क्षेत्र के देव मैदान के पास बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जब वे पास के जंगल की ओर जा रहे थे। मृतकों में 16 साल का एक लड़का और 42 साल का एक व्यक्ति, सुखराम मुंडा शामिल थे। पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में, कर्रा थाना क्षेत्र के पात्राटोली गांव में क्रिकेट खेलते समय बिजली गिरने से 22 साल के प्रेम बखाला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए रांची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed