Jharkhand: खूंटी में पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा PLFI का कुख्यात कमांडर, एनकाउंटर में घायल; हाथ लगी 'सीक्रेट डायरी' खोलेगी कई राज

झारखंड के खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहे एरिया कमांडर श्रवण दास घायल हो गया। कमांडर समेत 7 गिरफ्तार हैं, और पुलिस के हाथ एक डायरी लगी है जो कई राज खोलेगी।

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI (People's Liberation Front of India) के बीच हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में संगठन का स्वघोषित एरिया कमांडर श्रवण दास (21 वर्ष) पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास के दौरान हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कमांडर समेत कुल सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन से जुड़े बेहद संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

plfi Khunti Police Encounter

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था PLFI का कमांडर (सांकेतिक चित्र | PTI)

खुफिया इनपुट पर तिलमी के जंगलों में छापेमारी

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (SP) ऋषभ गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित तिलमी के जंगलों में पीएलएफआई उग्रवादी किसी बड़ी हिंसक साजिश को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उग्रवादियों को दबोच लिया। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान कुख्यात एरिया कमांडर श्रवण दास के रूप में हुई, जिसके खिलाफ रंगदारी, आगजनी और रेलवे निर्माण साइट पर फायरिंग करने जैसे 6 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

End of Feed