झारखंड का मौसम (8 Feb 2026) Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर लौटी ठंड, अचानक गिरा पारा; कल से बादलों की ओट में छिपेगा सूरज

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 Feb 2026: झारखंड में एक बार फिर बर्फीली हवाओं ने दस्तक दी है, जिससे पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी यह ठंड कम नहीं होने वाली है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं झारखंड के मौसम का हाल।

झारखंड में आज का मौसम (8 Feb 2026): झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरी और सर्द हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। हालात यह हैं कि कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर साफ महसूस हो रहा है।

jharkhand Weather

आसमान साफ होते ही बढ़ेगी ठंड

गुमला सबसे ठंडा

झारखंड के गुमला जिले में इन दिनों 'कोल्ड टॉर्चर' शुरू हो गया है। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो राज्य में सबसे कम है। राजधानी रांची और जमशेदपुर को छोड़ दें, तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों में भी तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक बार फिर अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

End of Feed