JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र कुश महतो की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल रेफर

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र आंदोलन जारी है। इस बीच, पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता कुश महतो की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने ताजा अपडेट दिया है।

झारखंड में लोक सेवा आयोग (JPSC) और JSSC की परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और OMR शीट में हेराफेरी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां आंदोलन का चेहरा बने छात्र भूख हड़ताल के कारण बीमार पड़ रहे हैं।

kush mahto health update

6 दिनों की भूख हड़ताल से बिगड़ी छात्र नेता कुश महतो की तबीयत

लगातार 6 दिनों से अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र आंदोलनकारी कुश महतो की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। शुरुआती स्तर पर डॉक्टरों ने बताया कि उनमें जी मिचलाने और उल्टी होने जैसे लक्षण दिखने लगे थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत रांची के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

End of Feed