Ranchi: आधी रात जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, दान पेटी भी लूटी; सीढ़ी के सहारे घुसे थे हत्यारे

Ranchi: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में बीती रात गार्ड की हत्या और दान पेटी से लूट की घटना हुई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में बीती रात हुई एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

jharkhand crime ranchi murder

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड का कत्ल और लूट

आधी रात हुई वारदात

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीती रात अपराधियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश कर गार्ड पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मंदिर की दान पेटी में जमा नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस इस घटना को केवल हत्या नहीं, बल्कि लूट के इरादे से की गई वारदात मानकर चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी राकेश रंजन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

End of Feed