झारखंड में भर्ती परीक्षा मामले में CID ने तीन अभ्यर्थियों को पकड़ा, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 19 हो गई।

Jharkhand JSSC CGL Exam Irregularities: झारखंड अपराध जांच विभाग (CID) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही सीआईडी इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Jharkhand Exam Irregularities Case

झारखंड में भर्ती परीक्षा मामले में CID ने तीन अभ्यर्थियों को पकड़ा (AI Image)

भर्ती परीक्षा में अनुचित लाभ हासिल करने का आरोप

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोडरमा जिले के निवासी अजय कुमार तथा गिरिडीह जिले के निवासी संजय कुमार और रामकृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीआईडी ने एक बयान में कहा, ’’इन अभ्यर्थियों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल किया।’’

End of Feed