Jhansi News: सब्जी मंडी में पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, धधकती लपटों में लाखों का माल राख, देखें CCTV वीडियो

Jhansi Fire News: झांसी में पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार सुबह एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है। आग से दुकानदारों के अनुसार लाखों रुपये का सामान जल गया।

Jhansi Fire News: झांसी में पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार सुबह आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। जहां एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर कई दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में करीब दो दर्जन दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Jhansi fire

झांसी की पुरानी सब्जी मंडी में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का फुटेज

यह आगजनी की घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुरानी सब्जी मंडी की है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

End of Feed