JDU MLC Election Candidate: जदयू ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पटना से नीरज तो तिरहुत से अभिषेक झा पर दांव; देखें पूरी लिस्ट

JDU MLC Election Candidate List: जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं पर भी दांव लगाया है।

JDU MLC Election Candidate List: आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने चार प्रमुख उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जदयू की इस सूची में अनुभवी नेताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का संतुलन देखने को मिल रहा है।

JDU MLC Election Candidate List

बिहार विधान परिषद चुनाव उम्मीदवार लिस्ट (फोटो: X/ANI/@AbhishekJhaNITP)

पार्टी के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने युवा चेहरा और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed