पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

Jaya Pal: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रहीं उनकी पत्नी जया पाल को बीजेपी ने संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने जया पाल को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC मोर्चा) का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

Jaya Pal: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद लगातार सुर्खियों में रही जया पाल को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC मोर्चा) की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से विभिन्न मोर्चों की नई प्रदेश टीम की घोषणा के बाद जया पाल का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उनकी नई भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

Jaya Pal

जया पाल (फाइल फोटो)

24 फरवरी 2023 को हुई थी उमेश पाल की हत्या

जया पाल के पति और अधिवक्ता उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला उत्तर प्रदेश के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हत्याकांड की शुरुआती जांच और दर्ज FIR में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आए थे।

End of Feed