ताजमहल ने जीता जापान का दिल, गवर्नर संग 240 CEO ने किया दीदार; बोले-'शानदार अनुभव'

ताज महल का दौरा करने के बाद, नागासाकी ने इस अनुभव को अपने जीवन का एक प्रमुख अनुभव बताया और सुंदरता के लिए ताज महल की प्रशंसा की। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विरासत स्थल के संरक्षक होने के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त किया।

आगरा : जापान के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को यहां ताज महल का दौरा किया। यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी और जापानी कंपनियों के लगभग 240 सीईओ सहित एक उच्च स्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने ताज महल का दीदार किया। प्रतिनिधिमंडल ने ताज महल पर लगभग एक घंटा बिताया तथा इसकी वास्तुकला और सुंदरता की सराहना की। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और यात्रा के दौरान इसके सदस्यों के साथ रहे।

Japan Top Business Delegation Visits Taj Mahal Agra

ताजमहल पहुंचा जापान का हाई-प्रोफाइल डेलीगेशन

End of Feed