Delhi Protest: जंतर-मंतर पर तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच क्राइम ब्रांच के हवाले

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अफसरों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। शिकायतें मिलने के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने निष्पक्ष जांच के लिए मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस अफसरों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस संबंध में तीन महिला पत्रकारों की ओर से शिकायतें मिली हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस ने शिकायतों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Delhi Police

सांकेतिक फोटो

महिला पत्रकार ने ACP पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि जब आइसा (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया जा रहा था, तब एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए। महिला पत्रकार ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। महिला पत्रकार के मुताबिक, वह शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थन में कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थाने के बाहर मौजूद थे। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शिकायतें प्राप्त कर ली गई हैं और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed