जमशेदपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मरीन ड्राइव! बिंदल मॉल के पास रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, 4 घायल

झारखंड के जमशेदपुर में मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रेस्टोरेंट में अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।

Jamshedpur Marine Drive Firing

जमशेदपुर में सरेआम फायरिंग

सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों को पहचानने का प्रयास

घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

End of Feed