Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में घूमने गए सूरत के बैंककर्मी की हत्या

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले में 26 मृतकों में एक सूरत का व्यक्ति शैलेश हिम्मत भाई कलठिया भी शामिल है। वह पिछले एक साल से पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रह रहा था। शैलेश की मौत से पूरी सोसायटी में गम का माहौल है।

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सूरत के एक युवक का नाम भी शामिल है। जिसकी पहचान शैलेश हिम्मत भाई कलठिया के तौर पर हुई है। वह मुंबई में बैंक ऑफ बरोडा में जॉब कर रहा था। शैलेश पिछले एक साल से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुंबई में रह रहा था। वह जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए गया था। जहां आतंकी हमले में उसकी मौत हो गई।

Pahalgam attack

सूरत के एक व्यक्ति की पहलगाम हमले में मौत

चार बहनों का इकलौता भाई था शैलेश

मृतक शैलेश हिम्मत भाई कलठिया बैंक की जॉब में तबादला होने के कारण सूरत से बाहर रहने गया था। 12 साल पहले वह सूरत से वडोदरा रहने चला गया था। उसके माता-पिता सूरत में ही रहते थे। लेकिन माता के देहांत के बाद उसके पापा अमरेली के धुफनिया गांव में रहने चले गए। शैलेश चार बहनों में एक ही भाई था। उसकी मौत से पूरी सोसायटी में शोक का माहौल है।

End of Feed