पहाड़ों पर मौसम का यू टर्न, वैष्णो देवी मंदिर पर जमकर बर्फबारी; बारिश-बर्फ से भीग रहा जम्मू-कश्मीर

Jammu Kashmir Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी और बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन के आसपास पहाड़ियों पर तेज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हिमपात से पहाड़ियों का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है।

Jammu Kashmir Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मैदानी इलाकों पर हिमपात से मौसम का मिजाज काफी सुहावना हो गया है। इसी प्रकार रियाशी जिले के कटरा स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों में बर्फबारी से दृश्य बेहद रोमांचक हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी का पवित्र तीर्थस्थल पर शुक्रवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे तीर्थयात्रियों में खुशी की लहर है। सामने आए वीडियों में भवन और आसपास की पहाड़ियों सहित तीर्थस्थल के ऊपरी इलाकों में ताज़ी बर्फ की चादर बिछ गई, जिससे पूरा क्षेत्र एक मनमोहक सफेद परिदृश्य में तब्दील हो गया।

Vaishno Devi Mandir Ka Mausam

वैष्णो देवी मंदिर का मौसम

त्रिकुटा पहाड़ियों में, जहां माता वैष्णो देवी का पवित्र तीर्थस्थल स्थित है, आज इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। भवन और आसपास की पहाड़ियों सहित तीर्थस्थल के ऊपरी इलाकों में ताज़ी बर्फ की चादर बिछ गई, जिससे पूरा क्षेत्र एक मनमोहक सफेद परिदृश्य में तब्दील हो गया।

End of Feed