छात्र संघ चुनाव की मांग पर अड़े जामिया के छात्र, स्थापना दिवस समारोह का किया बहिष्कार, आज करेंगे हंगर स्ट्राइक

जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन के आधिकारिक स्थापना दिवस समारोह का बहिष्कार करते हुए गालिब लॉन में 'समांतर स्थापना दिवस' मनाने और सामूहिक भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच जारी गतिरोध और गहरा गया है। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन द्वारा आयोजित सभी आधिकारिक कार्यक्रमों का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इसके विरोध में छात्र परिसर स्थित गुलिस्तान-ए-गालिब लॉन (गेट नंबर 7) पर एक 'समांतर स्थापना दिवस'मना रहे हैं और सामूहिक भूख हड़ताल की घोषणा की है। गौरतलब है कि गेट नंबर 7 का यह लॉन पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना स्थल बना हुआ है।

jamia millia islamia

छात्रों ने 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस (फाइल फोटो)

'आजादी, लोकतंत्र और प्रतिरोध के आदर्शों' के साथ मनेगा दिन

प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार, वे विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को 'आजादी, लोकतंत्र, प्रतिरोध और सामाजिक न्याय' के उन मूल आदर्शों को याद करने के लिए मना रहे हैं, जिन पर जामिया की नींव रखी गई थी। छात्र आधिकारिक आयोजनों में जाने के बजाय गेट नंबर 7 पर एकत्र होकर अपने स्तर पर सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। छात्रों ने सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्यसूची जारी की है, जिसमें विभिन्न लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा शामिल है। छात्रों ने दोपहर 3:00 बजे एक प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वे अपने आंदोलन की अगली रणनीति और सामूहिक भूख हड़ताल से जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक करेंगे।

End of Feed