BJP ब्लॉक प्रमुख से विवाद के बाद जालौन SDM रिंकू सिंह राही का तबादला, उरई में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के जालौन उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही का ट्रांसफर कर दिया गया। हाल ही में कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और भाजपा के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का मामला सुर्खियों में आने के बाद यह एक्शन हुआ है।

जालौन : जालौन के उपजिलाधिकारी (SDM) रिंकू सिंह राही का मंगलवार को तबादला कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी (न्यायिक), उरई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राकेश कुमार सोनी को जालौन का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

Jalaun SDM Rinku Singh Rahi Transfer

एसडीएम रिंकू सिंह राही (फोटो-ट्विटर)

एसडीएम रिंकू सिंह राही और भाजपा के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच विवाद

यह तबादला ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और भाजपा के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का मामला सुर्खियों में था। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई थी। भाजपा नेता ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया था, जबकि पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए जिला प्रशासन ने समिति गठित करने की बात कही थी।

End of Feed