Jalaun News: जालौन में गौहत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

जालौन में पुलिस ने गोकशी की घटना में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Jalaun Police Encounter: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस ने गोकशी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा है। इस दौरान दोनों पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों में से एक पैरोल पर छूटकर आया था, वहीं दूसरा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। तीसरे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Jalaun Encounter

जालौन में पुलिस एनकाउंटर (ANI)

गोकशी की घटना से लोगों में रोष

जालौन के पुलिस अधीक्षक (SP) दुर्गेश कुमार ने बताया कि 10 और 11 जनवरी की दरम्यानी रात कुद्रा खुर्द और कुद्रा बुजुर्ग गांवों के बीच खेतों में स्थित एक ट्यूबवेल पर गोकशी की घटना हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 विशेष टीमों को गठित किया। जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को वारदात में शामिल तीन लोगों की जानकारी मिली।

End of Feed