Jaipur UGC Protest : वाटर कैनन की बौछार के बाद युवक की गई थी जान, करणी सेना ने सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

जयपुर में यूजीसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल से युवक देवराज सिंह की मौत पर विवाद बढ़ गया है, करणी सेना ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

जयपुर : यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के रोल बैक की मांग को लेकर सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कथित तौर पर वाटर कैनन की बौछार के बाद युवक देवराज सिंह की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के भाई किशन सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि देवराज इस प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भीगे हुए घर लौटे थे। रैली के दौरान वाटर कैनन के पानी की बौछार पड़ने के बाद उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया था। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। किशन सिंह का दावा है कि एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पहले ही देवराज की मौत हो चुकी थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि देवराज के दो छोटे बच्चे हैं और कुछ समय पहले ही उनके पिता का भी एक सड़क हादसे में निधन हो चुका था। शोकाकुल परिवार ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष इंसाफ और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jaipur Protest Young Man Death

जयपुर में यूजीसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत पर तकरार

दूसरी ओर, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने आरोप लगाया है कि देवराज की मौत के लिए पूरी तरह से पुलिस की सख्त कार्रवाई जिम्मेदार है। मकराना ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल करने और लाठीचार्ज किए जाने की वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है।

End of Feed