Jaipur Tripolia Bazaar News: जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

Jaipur Tripolia Bazaar News: जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें सेठी कॉम्प्लेक्स की कई दुकानें और गोदाम आग की चपेट में आ गए। करीब 30 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने फायर सेफ्टी और कथित अवैध निर्माण को लेकर सवाल उठाए हैं।

Jaipur Tripolia Bazaar News: जयपुर के व्यस्ततम परकोटा इलाके से गुरुवार सुबह भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। त्रिपोलिया बाजार स्थित मनिहारों के कटला के तीन मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 से 25 दुकानों व गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों और काले धुएं के गुबार से पूरे परकोटे में अफरा-तफरी मच गई, जिसका धुआं सुभाष चौक से लेकर चांदपोल तक फैल गया। दमकल की 30 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर बाजारों की फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

Jaipur Fire

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण अग्निकांड

दमकल की 30 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत छोटू भाई के चूड़ियों के गोदाम से हुई। बताया जा रहा है कि यहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। उन्होंने और सफाईकर्मियों ने किसी तरह ताला तोड़कर अपनी जान बचाई। लेकिन आग के कारण शटर अत्यधिक गर्म होने से उनके हाथ जल गए। आग की सूचना मिलते ही माणक चौक थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों के बीच फायर ब्रिगेड की करीब 30 गाड़ियों ने किसी तरह मोर्चा संभाला।

End of Feed