Jaipur News: 133 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी, सरपंच पद के लिए 856 उम्मीदवार मैदान में, आज ही आएगा रिजल्ट

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आज यानी गुरुवार को मतदान हो रहा है। सरपंच पद पर 856 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव का परिणाम भी आज देर रात तक घोषित कर दिए जाएंगे।

Jaipur News: राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत जयपुर जिले की 133 ग्राम पंचायतों में आज यानी गुरुवार 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। इन पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 856 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। खास बात ये है कि मतदान पूरा होने के बाद आज ही मतगणना होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

Rajasthan Sarpanch Election

जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग

जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार, 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 1190 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फाइल किया था। जांच के दौरान सभी नॉमिनेशन फॉर्म सही पाए गए। हालांकि, नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान 334 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद चुनावी मुकाबले में 856 उम्मीदवारों के बीच रह गया।

End of Feed