राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, टीचर भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Teacher Recruitment Reservation: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने संकल्प-पत्र में किए गए एक और महत्वपूर्ण वादे को पूरा किया है। इससे राज्य की महिलाएं सीधे तौर पर लाभांवित होंगी।

bhajanlal sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिए राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से राज्य में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।

End of Feed